Chilli Paneer Recipe
Share with love
Reading Time: 4 minutes

Last Updated on 12 months ago by Kashif Rahman

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chilli paneer gravy recipe: दोस्तों, Chilli Paneer Recipe का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, है ना? ये मशहूर इंडो-चाइनीज डिश हर किसी को पसंद आती है. लेकिन रेस्टोरेंट जाने का मन न हो, तो क्या किया जाए? चिंता मत करे! आज हम सीख रहे हैं घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट चिल्ली पनीर बनाना.

घर पर रेस्टुरेंट जैसा Chilli paneer gravy recipe बनाने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़े। बीच से स्किप करने पर आप इस रेसिपी को सही से नहीं सीख पाएंगे।

इस Chilli Paneer Recipe का स्वाद आपको रेस्टुरेंट से भी बेहतरीन मिलेगा ,इस बात की पूरी गारंटी है।

Chilli Paneer gravy recipe Card

Chilli Paneer Gravy Recipe
Image Courtesy- PIXABAY | Chilli Paneer Gravy Recipe
तैयारी में लगने वाला पकने में लगने वाला समय कुल समय Servings
7 मिनट 18 मिनट 25 मिनट 4 लोगों के लिए
Chilli Paneer Recipe

Chilli paneer gravy recipe बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Ingredients

  • पनीर – 300 ग्राम (कटा हुआ)
  • हरी शिमला मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • पीली शिमला मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • कॉर्नफ्लोर – 3-4 टेबलस्पून
  • टमाटर की चटनी – 1/4 कप
  • सोया सॉस – 1-2 छोटे चम्मच
  • चिली सॉस – 1-2 छोटे चम्मच
  • सिरका – 1-2 छोटे चम्मच
  • अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • नमक स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल-100 ग्राम

Breakdown of Key Ingredients

  1. Paneer (300g)
    • High in protein and calcium.
    • Provides healthy fats but is calorie-dense.
  2. Oil (100g)
    • Primary source of fats.
    • Use less oil or air-fry paneer for a healthier option.
  3. Cornflour (3-4 tbsp)
    • Adds carbs and helps in crisping the paneer.
  4. Sauces (Soy Sauce, Chilli Sauce, Tomato Chutney)
    • Adds flavor but may contain sodium and sugar
  5. Bell Peppers and Green Chilies
    • Low in calories, high in vitamins (A and C) and fiber.

Chilli paneer gravy recipe बनाने की विधि

Step By Step Process

  • सबसे पहले, पनीर को छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. फिर, कॉर्नफ्लोर में लपेटकर तल लें .
Chilli Paneer Gravy Recipe
Image Courtesy- PIXABAY | Chilli Paneer Gravy Recipe
  1. एक कढ़ाई में तेल गरम करें. कढ़ाई में कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर थोड़ा भूनें.
  2. अब कटी हुई शिमला मिर्च डालकर नरम होने तक पकाएं.
  3. इसके बाद, सोया सॉस, चिली सॉस, टमाटर की चटनी और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. थोड़ा पानी डालकर मिश्रण को उबाल आने दें.
  5. स्वाद अनुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालें.
  6. अब कॉर्नफ्लोर वाला फ्राई किया हुआ पनीर मिश्रण में डालें और धीमी आंच पर पकाएं.
  7. गाढ़ा होने तक पकाएं.

Chilli paneer gravy recipe Tips

Tips & Tricks

Chilli Paneer Recipe
Chilli Paneer Recipe
  • आप इसमें प्याज़ का तड़का भी लगा सकते हैं. इसके लिए, कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भून लें और फिर सब्ज़ी में डाल दें.
  • अगर आप चाहते हैं कि चिल्ली पनीर ज्यादा गाढ़ा हो, तो आप कॉर्नफ्लोर की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं.
  • हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
  • अगर आप चाहें तो कॉर्नफ्लोर की जगह मैदा भी यूज़ कर सकते है ,यह भी कॉर्नफ्लोर ही के तरह काम करता है ,परन्तु मैदा एक हैल्थी ऑप्शन नहीं है। Health contious लोग मैदा यूज़ नहीं करते हैं।

Serving Tips

दोस्तों गरम Paneer Chilli को पराठा, बटर नान, या तवा रोटी के साथ परोसें.

Nutritional Info (Approximate Values per Serving)

Here’s the nutritional information for your Chilli Paneer Gravy Recipe (per serving, assuming 4 servings)

Calories300-350 kcal
Protein12-15 grams
Carbohydrates15-20 grams
Fats20-25 grams
Fiber2-3 grams
Sugar5-7 grams

Conclusion

दोस्तों,लीजिये! आपका रेस्टोरेंट-स्टाइल Chilli Paneer Recipe बनकर तैयार है. इसे आप गरम गरम नान,फ्राइड राइस या हक्का नूडल्स के साथ गर्मागर्म सर्व करें और खाने का मज़ा लीजिए!

Chilli Paneer Recipe आपको कैसे लगी हमें कमेंट करके ज़रूर बताना। Chilli Paneer Recipe से सम्बंधित इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। दोस्तों इसी प्रकार के और भी रेसिपी पाने के लिए हमारे साथ बने रहें ,और अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमारे इस पोस्ट को शेयर भी करते रहें।

FAQs

चिली पनीर ग्रेवी को गाढ़ा कैसे बनाएं?

चिली पनीर ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए निम्न टिप्स अपनाएं:

  • कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल: 1-2 चम्मच कॉर्नफ्लोर को थोड़े पानी में घोलकर ग्रेवी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • टमाटर प्यूरी बढ़ाएं: टमाटर की चटनी या प्यूरी की मात्रा बढ़ाकर ग्रेवी को गाढ़ा किया जा सकता है।
  • पकाने का समय बढ़ाएं: ग्रेवी को धीमी आंच पर थोड़ा और पकाएं ताकि पानी भाप बनकर उड़ जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए।

मैदा की जगह क्या इस्तेमाल करें?

मैदा की जगह निम्न विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • कॉर्नफ्लोर: यह सबसे अच्छा विकल्प है, जो पनीर को क्रिस्पी बनाता है और सेहत के लिए भी बेहतर है।
  • आटे का घोल: गेहूं के आटे का पतला घोल बनाकर पनीर को कोट करें।
  • राइस फ्लोर: यह ग्लूटेन-फ्री विकल्प है और पनीर को क्रंची टेक्सचर देता है।
  • बेसन: बेसन का घोल भी पनीर को क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनाता है।

चिली पनीर को क्रिस्पी कैसे बनाएं?

चिली पनीर को क्रिस्पी बनाने के लिए ये टिप्स फॉलो करें:

  • डबल फ्राई करें: पनीर को एक बार तलने के बाद दोबारा तेज आंच पर 1-2 मिनट के लिए फ्राई करें। इससे यह और क्रिस्पी हो जाएगा।
  • पनीर को अच्छे से सुखाएं: पनीर के टुकड़ों को किचन टॉवल से अच्छी तरह सुखाकर ही कोट करें।
  • कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल: पनीर को कॉर्नफ्लोर में कोट करें और मध्यम आंच पर तलें।
  • तलने का तापमान: तेल को मध्यम गर्म करें (न ज्यादा गर्म, न ठंडा)। पनीर को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

By Kashif Rahman

Kashif Rahman is an entertainment-focused blogger creating engaging content on movies, web series, trending stories, and digital entertainment.