how to make rasgulla
Share with love
Reading Time: 3 minutes

Last Updated on 1 year ago by Kashif Rahman

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रसगुल्ला हर किसी की favourite मिठाई है, जिसे दूध फाड़कर निकाले गए छेना बनाया जाता है। फिर इसे चीनी की चाशनी में डाल कर उबाला जाता है। स्पंजी सा दिखने वाला ये मिठाई खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे की How to Make Rasgulla(रसगुल्ला बनाने की विधि ),सामग्री ,बनाने का तरीका और सुझाव।

Introduction

रसगुल्ला एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो छैना और चाशनी से बनाई जाती है। यह एक नरम, स्पंजी और स्वादिष्ट मिठाई है जो भारत भर में पसंद की जाती है। बंगाल का रसगुल्ला विश्व प्रसिद्ध है।वहाँ इसे बंगाली में रोशोगुल्ला बोलते है।

कुछ लोगो का मानना है की रसगुल्ला कि ओडिसा की पारम्परिक मिठाई है। रसगुल्ला बनाने की प्रक्रिया आसान है। इसमें कई चरण शामिल हैं, जिनका पालन करके आप घर पर ही स्वादिष्ट रसगुल्ला बना सकते हैं। तो आईये हम शरू करते हैं -“How to Make Rasgulla”.

How to Make Rasgulla | Ingredients (सामग्री)

  • 2 लीटर दूध
  • 1-2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 कप चीनी
  • 5 कप पानी
  • इलायची के दाने – 3-4 (कुचलें हुए )
  • केसर के धागे – कुछ (वैकल्पिक)

How to Make Rasgulla |Instruction (निर्देश)

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध लें और उसे उबाल लें।
How to make rasgulla
  1. जब दूध में उबाल आ जाए, तब उसमें नींबू का रस धीरे-धीरे डालें और चम्मच से चलाते रहें। कुछ ही देर में दूध फट जाएगा और छैना अलग हो जाएगा।
  1. छैना को छलनी में डालकर उसका सारा पानी निकाल दें। फिर छैना को ठंडे पानी में डालकर अच्छी तरह से धो लें।
  2. छैना को एक मोटे कपड़े में बांधकर उसे 30 मिनट के लिए लटका दें ताकि सारा पानी निकल जाए।
  1. जब छैना से सारा पानी निकल जाए, तब उसे एक बर्तन में रखें और हाथ से अच्छी तरह से मसल कर चिकना कर लें।
  1. छैना से छोटे-छोटे गोले बना लें।
  1. एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी डालकर उसे उबाल लें। जब चीनी घुल जाए, तब उसमें इलायची के दाने और केसर के धागे डाल दें।
  1. चीनी के शरबत में रसगुल्ला के गोले डालें और उन्हें धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं।
  1. जब रसगुल्ला अच्छे से पक जाएं, तब उन्हें गैस से उतार लें और उन्हें ठंडा होने दें।
  2. ठंडे होने के बाद, रसगुल्ला को चीनी के शरबत में परोसें।
How to make rasgulla

Suggestion (सुझाव)

  • रसगुल्ला बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है।
  • नींबू का रस धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें। अगर आप ज्यादा नींबू का रस डाल देंगे, तो छैना सख्त हो जाएगा।
  • छैना को अच्छी तरह से धो लें ताकि उसमें नींबू का स्वाद न रहे।
  • छैना को मसलते समय ध्यान रखें कि उसमें कोई गांठ न रहे।
  • रसगुल्ला को धीमी आंच पर पकाएं ताकि वे अच्छे से फूल जाएं और टूट न जाएं।
  • रसगुल्ला को ठंडा होने के बाद ही परोसें।

परोसने का तरीका

रसगुल्ला बनाने बाद उसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे। रात के खाने के बाद इसे डिजर्ट के रूप में परोसें। ठंडा ठंड़ा रसगुल्ला खा कर आप का दिल ज़रूर खुश हो जाएगा।

Nutrition Facts

Serving Size 1 Pcs (131 g )
Calories120 kcal
Total Fat1.8 g
Cholestrol5.4 g
Sodium26 mg
Sugar25 g
Dietry Fiber0 g
Protein1.7 g
Potassim74.3 mg
How to Make Rasgulla |Nutrition Facts
How to Make Rasgulla

Conclusion

तो इस तरह से हम ने जाना कि How to Make Rasgulla .रसगुल्ला एक स्वादिष्ट डिजर्ट है जिसे नार्थ इंडिया में लोग काफी चाव से खाते है। पार्टी और शादिया इसके बिना अधूरी होती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। आप भी ज़रूर बनाये।

इसी प्रकार और भी स्वादिष्ठ वयंजन की रेसिपी जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

By Kashif Rahman

Kashif Rahman is an entertainment-focused blogger creating engaging content on movies, web series, trending stories, and digital entertainment.